भारत में कई जगह दिखा सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा


नई दिल्ली। भारत में कई जगह सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा दिखा। रिंग ऑफ फायर देश के कई हिस्सों में नजर आया। सूर्य ग्रहण दोपहर 3 बजकर 4 मिनट में खत्म हो चुका है। हालांकि देश के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण आंशिक रूप में ही दिखाई दिया। ये भारत, नेपाल, इथोपिया, कांगो, सऊदी अरब में दिखाई दिया। वहीं उत्तरी भारत के राज्य हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान में वलयाकार सूर्य गर्हण नजर आया।


अगला सूर्य ग्रहण कब?


अब अगला सूर्य ग्रहण इसी साल 14-15 दिसंबर में होगा जोकि पूर्ण सूर्यग्रहण होगा लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। यह सूर्य ग्रहण अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अफ्रीका के दक्षिणी भाग, अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई देगा।


6 घंटे का था सूर्य ग्रहण


आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार स्पर्श काल सुबह 9 बजकर 16 मिनट शुरू हुआ था जोकि कंकणाकृति ग्रहण 10 बजकर 19 मिनट पर था। इस ग्रहण का मध्य काल दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर था। कंकणाकृति ग्रहण दोपहर 2 बजकर 2 मिनट पर समाप्त हो गया।


900 साल बाद पड़ रहा है ऐसा ग्रहण


सूर्य ग्रहण के दिन राहु और केतु के साथ-साथ चार अन्य ग्रह यानी शनि, ब्रहस्पति, शुक्र और बुध भी वक्री हुए जिसका असर हर राशि के जातकों को पड़ेगा। एक साथ 6 ग्रहों का वक्री होना लगभग 900 साल बाद हुआ है।


टिप्पणियाँ

Popular Post