आज प्रदेश में 23 संक्रमित। अब तक स्वस्थ हुए 64% मरीज

देहरादून। आज 23 नए मामले सामने आए हैं। इस प्रकार अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2324 हो गया है । हालांकि 1486 इनमें से ठीक हो हो चुके हैं एक्टिव मामलों के रूप में विभिन्न अस्पतालों में 786 भर्ती हैं। इसके अलावा अब तक 27 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है हालांकि वह अस्पतालों में बीमारियों के कारण थे। इसके अलावा 15 लोग माइग्रेट कर चुके हैं।


आज पाए गए मामलों में सर्वाधिक संक्रमित टिहरी गढ़वाल और चमोली जिले से आए हैं। इन दोनों जनपदों से 6-6 मरीज पाए गए हैं। इसके अलावा देहरादूून से 4 मरीज पाए गए हैं। पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग जिले के 3-3 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अल्मोड़ा जिले से आज एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।



 


टिप्पणियाँ

Popular Post