बड़ी खबर: कोरोना की रफ्तार में बढ़ते आंकड़े। आज 68 पॉजिटिव। कुल आंकड़ा 1153, स्वस्थ 279


देहरादून। उत्तराखंड में आज दिनांक- 04/06/20 दिन गुरुवार को कोरोना के 68 पॉजिटिव पाए गए हैं। गौरतलब है कि, केवल देहरादून से ही आज 35 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। शाम 08:30 बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार कुल 08 नए मरीज सामने आए हैं। इससे पहले दोपहर 02:00 बजे जारी हैल्थ बुलेटिन में 60 लोग संक्रमित पाए गए थे।


 



   दोपहर 2 बजे जारी बुलेटिन


इन जिलों में पाए गए कोरोना पॉजिटिव


 


● नैनीताल जनपद में आज 10 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।


● देहरादून में 35 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें एक व्यक्ति सब्जी मंडी देहरादून से है, जो पॉजीटिव के संपर्क में आया था।


● टिहरी में 10 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।


● पौड़ी गढ़वाल में 04 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।


● उत्तरकाशी में एक व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।


● चंपावत में तीन लोग पॉजीटिव पाए गए हैं। जिनमें दो महाराष्ट्र से, जबकि एक की ट्रेवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है।


● ऊधमसिंहनगर में एक व्यक्ति पाया गया है, जो महाराष्ट्र से लौटा है।


● बागेश्वर के दो लोग संक्रमित हुए हैं। जिनमें से एक मुंबई से लौटा, जबकि एक व्यक्ति गुजरात से आया है।


● अल्मोड़ा का एक व्यक्ति पॉजीटिव पाया गया है। वह दिल्ली एनसीआर से लौटा है।


● इसके अलावा एक व्यक्ति की रिपोर्ट प्राइवेट लैब में पॉजिटिव आई है।



           शाम 8 बजे जारी बुलेटिन


इस प्रकार अब उत्तराखंड प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1153 पहुंच गया है। हालांकि अब तक 297 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके है। जबकि प्रदेश में 844 एक्टिव मामले विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इसके अलावा 10 लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते प्रदेश में मौत हो चुकी है। अब तक 05 लोग अन्य राज्यों में माइग्रेट भी कर चुके हैं। अब तक कुल 26,093 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। वहीं अभी भी लगभग 6,920 से सेंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। आज भी 571 सेंपल जांच के लिए भेजे गए है। यहां कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 24.63 प्रतिशत है।


टिप्पणियाँ

Popular Post