उत्तराखंड से बड़ी खबर : काबीना मंत्री महाराज की पत्नी देहरादून में कोरोना पॉजीटिव


देहरादून। उत्तराखंड सरकार के काबीना मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उनकी रिपोर्ट आज देहरादून में संक्रमित पायी गई है।


आज देहरादून के निजी पैथोलॉजी लैब में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान सरकार में मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। बताया जा रहा है कि उनके घर बीती 22 मई को बाहर से कुछ लोग आए थे। उसके बाद से ही पूर्व मंत्री होम क्वारंटीन का पालन कर रही थीं। अमृता रावत को अस्पताल में आइसोलेशन किया जा रहा है। इसके अलावा उनके परिजनों को भी क्वारंटीन किए जाने की तैयारी की जा रही है।


उल्लेखनीय है कि गत दिवस कैबिनेट बैठक में मंत्री सतपाल महाराज भी शामिल हुए थे। ऐसे में मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री जो कल महाराज के संपर्क में आए होंगे, उनको भी क्वारंटीन किया जाएगा या नहीं, इस पर क्या निर्णय लिया जाना है, यह स्वास्थ्य विभाग तय करेगा। इसके अलावा मंत्री के संपर्क में अब तक जो-जो लोग आए होंगे, उनको तलाशा जाना भी बड़ी चुनौती होगी।


20200530 214707


कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के विशेष कार्याधिकारी अभिषेक शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री अमृता रावत की दो तीन दिनों से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। इस पर शनिवार सुबह उनकी कोरोना जांच के लिए सेंपल लिया गया। जिनकी रिपोर्ट प्राइवेट लैब में पॉजीटिव आई है। अब इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार जो भी आवश्यक कदम होंगे, उठाए जाएंगे।


टिप्पणियाँ

Popular Post