पुलिस जवान ने खुद को मारी गोली ।


छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पृथक-वास केंद्र में आरक्षक महेश सिंह (29 वर्ष) ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महेश सिंह सामरी पुलिस थाना में पदस्थ है। उसे करीब के एक पृथक-वास केंद्र में तैनात किया गया था। सुबह दस बजे सिंह ड्यूटी के बाद थाने के उपर बने अपने बैरक में खाना खाने पहुंचा और अपने सरकारी रायफल से खुद को गोली मार ली। अधिकारियों ने बताया कि जब वहां पदस्थ अन्य पुलिस कर्मियों ने गोली चलने की आवाज सुनी तब सब घटनास्थल पहुंचे। उन लोगों ने खून से लथपथ सिंह को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि आरक्षक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सिंह पड़ोसी सरगुजा जिले के देवीटिकरा गांव का निवासी है। वह दो दिनों की छुट्टी के बाद 20 तारीख को लौटा था। उन्होंने बताया कि आरक्षक ने यह कदम क्यों उठाया है,अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिली है।


टिप्पणियाँ

Popular Post