बड़ी खबर: उत्तराखंड में कोरोना पांचवे शतक के करीब। आज 24 नए मामले। कुल आंकड़ा 493


देहरादून। उत्तराखंड में आज 24 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 493 पहुंच गया है। जिसमें से अब तक 79 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। आज दोपहर 2:00 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज विभिन्न जिलों से 24 नए मरीज सामने आए हैं। आज सर्वाधिक 10 लोग टिहरी गढ़वाल से सामने आए हैं।इसके अलावा 8 लोग हरिद्वार जनपद से कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दो लोग देहरादून जनपद से पाए गए हैं, जबकि चार लोगों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब में पॉजिटिव आई है। हालांकि यह चार लोग किस जनपद से पाए गए हैं, इसका उल्लेख हेल्थ बुलेटिन में नहीं किया गया है। अभी भी 4,231 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। 3 पाॅजिटिव राज्य से बाहर चुके हैं। अब तक प्रदेश में 19,702 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज 825 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि आज 1,068 सैंपल जांच के लिए भेजे गए है।


p


टिप्पणियाँ

Popular Post