लाकडाउन उल्लंघन में 558 की गिरफ्तारी


देहरादून। अशोक कुमार, महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड ने बताया कि अभी तक क्वारन्टाइन के उल्लंघन में प्रदेश में 334 व्यक्तियों के विरूद्ध 248 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। इसके साथ ही एहतियातन अभी तक 354 पुलिसकर्मियों को क्वारन्टाइन किया गया, जिसमें से क्वारन्टाइन अवधि पूर्ण करने के पश्चात 244 पुलिसकर्मी वापस ड्यूटी पर आ गए हैं।


 


 श्री कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर आज 26 मई 2020 को प्रदेश में कुल 30 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 558 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 3375 अभियोगों 22391 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 47836 वाहनों के चालान, 7216 वाहन सीज एवं 02.62 करोड़ रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।*


 


 


 


 


टिप्पणियाँ

Popular Post