शादी स्थगित कर ड्यूटी पर पहुंची पुलिस उपाधीक्षक और महिला कांस्टेबल

 


 


देहरादून। देश में कोरोना संकट के बीच अपने कर्तव्य व फर्ज को महत्वपूर्ण मानते हुए उत्तराखंड पुुलिस की दो महिला जवानों ने एक मिसाल पेश की है।


जनपद बागेश्वर की पुलिस उपाधीक्षक संगीता और रुद्रप्रयाग की महिला कांस्टेबल कविता ने अपनी शादी स्थगित कर ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। उनका कहना है कि इस समय स्वयं के बजाय उनकी जिम्मेदारी आम नागरिकों के लिए अधिक है। लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें जागरूक करना है, जिससे किसी भी विषम परिस्थिति से आसानी से निपटा जा सके।





सेल्यूट उत्तराखंड पुलिस की सीओ संगीता को 

 



कपकोट की सीओ संगीता



उत्तराखंड के जिला बागेश्वर में कपकोट की सीओ है संगीता। आज संगीता की शादी थी, लेकिन देश में आई विपदा के कारण शादी रद्द कर दी और साथ ही छुट्टियां भी कैन्सिल कर ड्यूटी पर तैनात हो गई। उनके देश के प्रति जज्बा और जुनून का प्रदेशवासी भी लोहा मान रहे हैं।




कांस्टेबल कविता पंत के त्याग का नहीं कोई जवाब 


अपनी निर्धारित शादी को स्थगित कर अपने कर्तव्य व फर्ज के लिए ड्यूटी पर तैनात महिला कॉन्स्टेबल ने मिसाल कायम की है।



कॉन्स्टेबल कविता पंत


कोतवाली रुद्रप्रयाग चौकी घोलतीर जनपद रुद्रप्रयाग में तैनात महिला कॉन्स्टेबल कविता पंत ने देश में महामारी का रूप ले चुकी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लॉकडाउन के चलते 14 अप्रैल 2020 को अपनी शादी को स्थगित करते हुए उत्तराखंड पुलिस के लिए एक मिसाल कायम की है। 2016 बैच की भर्ती महिला कॉन्स्टेबल कविता पंत श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली हैं। जिनका विवाह देहरादून निवासी संजय पोखरियाल से होना तय हुआ था।


इन दोनों वीरांगनाओं द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य के लिए  देशभर में उनकी खूब सराहना हो रही है।




टिप्पणियाँ

Popular Post