महानगर कांग्रेस ने पुलिसकर्मियों को वितरित किये छतरी, सैनिटाइजर, मास्क एवं दस्ताने

 



देहरादून। कोरोना महामारी के कारण देश में जारी लाॅकडाउन के मध्य लोगों की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेमनगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर छतरी, सैनिटाइजर, मास्क एवं दस्ताने वितरित किये गये। इस दौरान लालचन्द शर्मा ने कहा किज़ अपने परिवार से दूर जनता की सेवा में रात-दिन लगे इन पुलिस कर्मियों की ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है, तथा उनके पास सुरक्षा उपायों की भारी कमी है। जिससे जनता की सुरक्षा में लगे इन लोगों की सुरक्षा को भी खतरा बना हुआ है।


उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मानवता के नाते जनता की सुरक्षा में तैनात इन करोना वॉरियर्स की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी। लालचन्द शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में महानगर कांग्रेस जनों द्वारा संचालित सार्वजनिक रसोई का भी जायजा लिया तथा रसोई संचालित करने वाले कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की।


इस कार्य में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा संग राजीव पुंज, दीवान सिंह बिष्ट, राजेश शर्मा, आशीष देसाई, मोहित ग्रोवर, महेश शर्मा, अनिल ग्रोवर, सनी कुमार आदि कांग्रेसजन शामिल रहे।


टिप्पणियाँ