बड़ी खबर: बोर्ड परीक्षा होने से 10 दिन पहले होगी रुके हुए पेपरों की तिथि घोषित

देहरादून। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने आदेश किये जारी। जिनमें कक्षा 1 से लेकर 8 तक के छात्रों को अगली कक्षा में सीधे प्रवेश दिए जाने का आदेश जारी किया है। यानी कक्षा 1 से लेकर 8 तक सभी छात्रों को पास किया जएगा।


कक्षा 9 और 11 के छात्रों के लिए भी निर्देश


जिन छात्रों की परीक्षाएं संपन्न हो गई है उनका परीक्षा परिणाम तैयार करने के आदेश जारी किये गए है। यदि कक्षा 9 और 11 में कोई छात्र किन्हीं कारणों से परीक्षा नहीं दे पाया है और उसके मासिक परीक्षाओं, अर्धवार्षिक परीक्षा के बाद में वह पास नहीं हो पाता तो उसके लिए 2 माह के अंदर परीक्षा आयोजित की जाएगी। यानी फेल छात्रों को पास होने का मौका सरकार कक्षा 9 और 11 के छात्रों को देगी।


                                                                                                                                                                             बोर्ड परीक्षाओं को लेकर भी आदेश


लॉक डाउन के बाद स्थिति सामान्य होने पर ही कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं आयोजित होंगी। परीक्षा कराने से 10 दिन पहले रुके हुए पेपरों की तिथि घोषित होंगी।


टिप्पणियाँ

Popular Post