उत्तराखंड- टिहरी में दर्दनाक हादसा, मैक्स वाहन खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत, चार घायल



 टिहरी/ उत्तराखंड के टिहरी में होली से दो दिन पहले दर्दनाक हादसा हो गया। थौलधार ब्लाक में ज्वारना-बंगियाल मोटर मार्ग पर देवीधार के पास एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। इस दौरान हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। वहीं दो पुरुष और दो महिलाएं घायल हुए हैं जानकारी के अनुसार, हादसा करीब चार बजे हुआ। सभी लोग मैक्स वाहन संख्या न्। 07 2256 से चंबा-टिहरी मार्ग से होते हुए भमोरिखाल में चूड़ाकर्म संस्कार के बाद अपने गांव की तरफ जा रहा थे। इस दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन में कुल नौ लोग सवार थे।सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं पुलिस का कहना है पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि तीन लोग घायल हैं। घायलों और मृतकों के बचाव का काम जारी है। 


टिप्पणियाँ