उत्तराखंड क्रांति दल ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की करी  निंदा 

 




पौड़ी/गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने की उत्तराखंड क्रांति दल ने घोर निंदा की है। यूकेडी ने इसे जनता के पैसों की बर्बादी बताते हुए सरकार से गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग उठाई है। यूकेडी ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग उठाई। नाराज यूकेडी कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला भी फूंका। गुरुवार को डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए यूकेडी के पदाधिकारियों ने कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोर निंदा की जाती है। कहा कि सरकारों की गलत नीतियों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था ठीक नहीं है। यूकेडी पहले से ही गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने को लेकर आंदोलनरत है। एक छोटे से प्रदेश की दो राजधानी बनाने से जनता पर इसका बोझ पड़ेगा। वहीं, यूकेडी के प्रदर्शन को गैरसैंण क्रांति मोर्चा ने भी समर्थन दिया है। मोर्चा के प्रदेश संयोजक नमन चंदोला ने कहा कि सरकार को गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में यूकेडी के जिलाध्यक्ष मनमोहन पंत, पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद्र जुयाल, जिला संरक्षक मुरारी नौड़ियाल, विनोद चैहान, जीतराम, प्रेम सिंह नेगी, मोहित डोभाल आदि शामिल थे।


टिप्पणियाँ