चुनाव परिणाम आने के बाद शाहीन बाग से उठकर चले जाएंगे प्रदर्शनकारी-मनोज तिवारी

 




 
नयी दिल्ली/दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने पार्टी की जीत का दावा किया है। आपको बता दें कि मतदान के बाद तमाम समाचार चैनलों ने एग्जिट पोल जारी किए थे जिसमें आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की संभावनाएं जताई गईं। हालांकि मनोज तिवारी ने कहा कि कई बार एग्जिट पोल गलत साबित हो जाते हैं।भाजपा दिल्ली में ४८ सीट ले कर सरकार बनायेगी इसी के साथ मनोज तिवारी ने दावा किया कि जब चुनाव परिणाम सामने आएंगे तो भाजपा 48 सीटें जीतते हुए दिखाई देगी। वहीं मनोज तिवारी ने शाहीन बाग मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उठाए गए कदम को सही ठहराया और कहा कि उन्हें पहले ही कड़ा कदम उठाना चाहिए था। एक चैनल से बात करते हुए तिवारी ने आगे कहा कि कल जब चुनाव परिणाम आएंगे तो शाहीन बाग वाले प्रदर्शनकारी खुद-ब-खुद उठ कर चले जाएंगे। साथ ही जो लोग बिरयानी भिजवा रहे थे, वो भी अब वापस चले गए।


टिप्पणियाँ