सी.ए.ए. के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने हल्द्वानी पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

 



हल्द्वानी/ पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का नागरिकता संशोधन कानून यानी सी.ए.ए. के समर्थन में अभियान चल रहा है। इसके तहत आज शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हल्द्वानी पहुंचे। यहां कालाढूंगी में मुख्यमंत्री सी.ए.ए. के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री सुबह साढ़े दस बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से रवाना हुए और सुबह 11.30 बजे हल्द्वानी पहुंचे।रामलीला मैदान में आयोजित सभास्थल पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा। जहां से वे सीधे मंच पर पहुंचे। मैदान में समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही। सी.ए.ए. और एन.आर.सी. को लेकर विपक्ष हमलावर है। इसके खिलाफ देशभर में विरोध प्रदशर्न हुए हैं और हो रहे हैं। इसी को देखते हुए भाजपा ने सी.ए.ए. को लेकर जनता के बीच में जा रही है। जिससे कानून को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर किया जा सके।  


टिप्पणियाँ

Popular Post