आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने शुरू किया आमरण अनशन

 




देहरादून/मानदेय 18 हजार रूपए की मांग को लेकर एक माह से आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। धरना स्थल पर पहले दिन नेहरू कॉलोनी निवासी शशि थापा और सविता शर्मा भूख आमरण अनशन पर बैठ गए है। वहीं बाकी कर्मचारियों का क्रमिक अनशन जारी है।
शुक्रवार को परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पर आमरण अनशन पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि जब तक मानदेय 18 हजार रूपए नही हो जाता तब तक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का संघर्ष जारी रहेगा। संगठन प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर मांगों से पीछे नही हटेंगे। कहा कि प्रदेश सरकार अगर जल्द ही मांगों पर सकारात्मक पहल नही करती तो सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। साथ ही प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को किसी अधिकारी या पुलिस की ओर से धमकाया जाता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौक पर सुनीता बेलवाल, मीनाक्षी रावत, विमला कोहली, लक्ष्मी, रेखा, ज्येाति बाला आदि मौजूद रहे।विगत एक महीने से ज्यादा समय से धरना स्थल पर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कर्मचारियों को उत्तराखंड क्रांति दल ने अपना समर्थन दिया। शुक्रवार को धरना स्थल पहुंचकर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूरा उक्रांद परिवार मातृ शक्ति के साथ है। साथ ही आंगनबाड़ी कर्मचारियों की मांग को लेकर उक्रांद प्रतिनिधिमंडल जल्द ही सीएम से वार्ता करेगा। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार, लताफत हुसैन, एपी जुयाल,सुनील ध्यानी, के.एन डोभाल, आशीष नौटियाल, विजय बौड़ाई, अशोक नेगी, राजेश्वरी रावत, लक्ष्मी रावत, मंजू रावत, इमरान अहमद आदि मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ