जरूरी बिल पर देश की जनता को गुमराह किया जा रहा-जयराम ठाकुर 

 



देहरादून/ आज एक जरूरी बिल पर देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। यह कहना है हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का। वह आज देहरादून पहुंचे और नागरिकता संशोधन कानून पर अपने विचार रखे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
देहरादून में आयोजित प्रेम कांफ्रेंस में जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के लिए देश और दुनिया का नजरिया बदल रहा है। आगे भी देश को मोदी जैसे ही प्रतिनिधत्व की जरूरत है। अपने दूसरे कार्यकाल में उन्होंने काफी जटील समस्याओं का समाधान किया है। चाहे राम जन्मभूमि हो, तीन तलाक हो, धारा 370 ए 35 ए का मामला हो। लेकिन आज एक जरूरी बिल पर देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। देश को आजादी चाहिए थी, उसके लिए सभी ने प्रयास किए। आजादी के बाद जो लोग जहां रहना चाहते थे वहां रहने लगे। विभाजन की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की रही है। तब नेहरू और लियाकत अली के बीच समझौता हुआ था। 


टिप्पणियाँ