एएमयू जा रहे पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन हिरासत में

 




आगरा/उत्तर प्रदेश में पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कन्नन आगरा से होते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जा रहे थे। सूचना पर पुलिस ने कन्नन गोपीनाथ और उनके एक साथी को सैंया टोल प्लाजा से हिरासत में लिया। कन्नन गोपीनाथन केरल कैडर के आईएएस अधिकारी थे। जम्मू.कश्मीर के विशेष दर्जे को निरस्त करने के फैसले के विरोध में कन्नन ने अपनी नौकरी से त्यागपत्र दे दिया। अब वो नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं। एएमयू में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित था। पूर्व आईएएस अफसर गोपीनाथ कन्नन के अलीगढ़ आने की सूचना पर पुलिस सर्तक थी। ग्वालियर से उनकी कार का पीछा किया गया। सैंया टोल प्लाजा पर पुलिस ने उनकी कार रुकवाई और कानून व्यवस्था का हवाला देकर उन्हें हिरासत में ले लिया।  


टिप्पणियाँ

Popular Post