उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर,कानपुर में 100 से ज्यादा की मौत



कानपुर/ शीतलहर ने उत्तर भारत समेत पूरे उत्तर प्रदेश अपनी चपेट में ले रखा है। कड़ाके के ये सर्दी दिनो दिन जानलेवा हो रही है। कल कानुपर में 11 और लोगों की मौत हो गई। इनमें ब्रेन स्ट्रोक से मरने वालों की संख्या अधिक है। हालत यह है कि एक हफ्ते में करीब 100 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। सर्वाधिक आफत हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों पर है। मरीजों को बचाने के लिए सरकारी अस्पतालों में उपाय किए जा रहे हैं। हैलट में एक हजार कंबल उपलब्ध कराए गए हैं। उर्सला, कार्डियोलॉजी, चेस्ट अस्पताल और हैलट इमरजेंसी को विशेष तौर पर सतर्क किया गया है। यहां मरीजों को राहत देने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक भर्ती होने वाले लगभग सभी मरीज ठंड से पीड़ित वाले हैं। आमतौर पर स्वस्थ सीजन समझे जाने वाल इस मौसम में भी हैलट के मेडिसिन वार्ड के सभी बेड फुल हैं। कार्डियोलॉजी में पहले से ही बेड फुल चल रहे हैं। आलत यह है कि 24 घंटे की इमरजेंसी में रोजाना 150 मरीज पंजीकृत हो रहे हैं। ठंड के चलते बड़े सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी में अफरातफरी की स्थिति है। हालांकि ओपीडी में अन्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ थी मगर इमरजेंसी फुल थी। कल हैलट में ब्रेन स्ट्रोक से मरने वालों और हार्ट अटैक से कार्डियोलॉजी में एक दजग्न से ज्यादा ने दम तोड़ दिया। जीआरपी प्रभारी के मुताबिक सिटी साइड सुबह अचेत हालत में वह पड़ा था। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हैलट के डॉ0 एस.के गौतम के मुताबिक सर्दी में दूसरी बीमारियां उभर आई हैं 


टिप्पणियाँ

Popular Post