झारखंड चुनाव में हार के बादभाजपा  को एक और झटका, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने दिया इस्तीफा

 


 



रांची/ झारखंड विधानसभा चुनाव में मिली हार का भारतीय जनता पार्टी पर अब असर दिखने लगा है। झारखंड चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका लगा है और अब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने अपना इस्तीफा दे दिया है। चुनाव में हार के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने आज अपना इस्तीफा सौंपा। आपको बता दें कि इस चुनाव में बीजेपी को हार मिली है और जे.एम.एम..कांग्रेस गठबंधन की जीत हुई है। हेमंत दास द्वारा जारी एक पत्र के मुताबिक, विधानसभा चुनाव 2019 में उम्मीद से खराब प्रदर्शन करने की वजह से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। गौरतलब है कि झारखंड चुनाव में लक्ष्मण गिलुआ अपनी सीट भी नहीं बचा पाए थे और उन्हें चक्रधरपुर विधानसभा सीट से झा.मु.मो के सुखराम ओरांव से हार का सामना करना पड़ा था। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 23 दिसंबर को हुए मतगणना में चक्रधरपुर विधानसभा सीट से झा.मु.मो. के सुखराम ओरांव ने जीत दर्ज की। सुखराम ओरांव ने भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा को 12234 वोटों से हराया। सुखराम ओरांव को 43.832 जबकि लक्ष्मण गिलुवा को 31.598 वोट हासिल हुए। झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता गंवानी पड़ी है और वह 81 विधानसभा सीटों में से महज 25 सीटें ही जीतने में कामयाब रही। दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा ;जे.एम.एम. की अगुआई वाला जे.एम.एम..राजद.कांग्रेस गठबंधन ने 47 सीटें अपने नाम कर जबरदस्त जीत हासिल की। 


 


टिप्पणियाँ

Popular Post