पूर्व DGP अशोक कुमार मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति नियुक्त

 


देहरादून: राई खेल विवि के पहले कुलपति एसएस देशवाल के इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुये पद पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के गांव कुराना निवासी एवं उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को सोनीपत जिले के राई स्थित मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया है। आपको बता दें कि उत्तराखण्ड में डीजीपी के पद पर रहते हुये अशोक कुमार ने पुलिस के मनोबल को ऊंचा किया था।

वहीं अशोक कुमार खेल गतिविधियों मं भी अपना पर्ण योगदान देते रहे हैं। जैसा कि आपको मालूम ही है कि अशोक कुमार ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन टूर्नामेंट चैंपियन भी रह चुके हैं। वहीं अशोक अग्रवाल की बेटी कुहू ने भी बैडमिंटन में 16 इंटरनेशनल मेडल जीते हैं,वह भी लगातार खेलती रही है। वैसे तो पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का पूरा परिवार खेल में रुचि रखता हैं।

अशोक कुमार की पत्नी अलकनंदा अशोक भी ऑल इंडिया ओलंपिक संघ में संयुक्त सचिव है। गौरतलब है कि वर्ष 1989 बैच के आईपीएस अशोक कुमार का पुलिस सेवा में भी शानदार रिकॉर्ड रहा है। उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को उन्होंने मजबूती के साथ संभाला और स्थिरता प्रदान की। सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उनकी रुचि रही है, जबकि साइबर क्राइम पर भी उन्हे विशेषज्ञता हासिल है।

जानकारी के अनुसार अशोक कुमार 1 मार्च को विश्वविद्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। अशोक कुमार 20 नवंबर, 2023 को उत्तराखंड में डीजीपी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। राई खेल विवि के पहले कुलपति एसएस देशवाल ने कुछ दिन पहले इस्तीफा दे दिया था। दो दिन पहले ही उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।

टिप्पणियाँ