ट्विंस से भरा है ये अनोखा शहर,जिधर देखो उधर नजर आएंगे एक जैसे लोग!

 


जब भी लोग जुड़वां लोगों को देखते हैं तो उनके होश उड़ जाते हैं। एक जैसे दो लोगों को देखना काफी चौंकाने वाला अनुभव होता है। हो सकता है कि आपने कभी अपने जीवन में किसी जुड़वां को ना देखा हो, ये भी हो सकता है कि शायद कभी आपने किसी जुड़वां जोड़े को देख लिया होगा। पर दुनिया में एक ऐसा शहर है, जहां आप जिस ओर नजर घुमाएंगे, आपको जुड़वां लोग नजर आएंगे। इस वजह से इस शहर को जुड़वों का शहर कहा जाता है।

रॉयटर्स वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार अफ्रीकी देश नाइजीरिया में एक शहर है इगबो-ओरा इस शहर में लगभग हर परिवार में जुड़वां लोग मौजूद हैं। एपी की एक रिपोर्ट के अनुसार यहां के लोकल चीफ जिमोह टिटिलॉय ने कहा है कि हर परिवार में एक जुड़वां लोग नजर आ जाते हैं। करीब 13 सालों से यहां पर एक सालाना जलसे का आयोजन हो रहा है जिसमें जुड़वां होने का जश्न मनाया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि फ्रांस तक से जुड़वां लोग यहां आते हैं और इस जलसे का हिस्सा बनते हैं।लोगों का अंदाजा है कि यहां पर सूरन के आटे से बनी एक डिश खाई जाती है, जिसकी वजह से यहां जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं।


1000 में से 50 ट्विंस

ये लोग योरुबा जनजाति के लोग हैं जो नाइजीरिया के इस हिस्से को डोमिनेट करते हैं। 1970 की एक ब्रिटिश गाइनोकोलॉजिस्ट ने पाया था कि 1000 में से ट्विंस के 50 सेट यहां पैदा हो चुके हैं। यहां विश्व में जुड़वां बच्चों के जन्म की दर सबसे अधिक है। यहां के लोगों का मानना है कि इतने जुड़वां बच्चे इस वजह से पैदा हो रहे हैं क्योंकि ये लोग ओकरा की पत्तियां (भिंडी के पौधों की पत्तियां) खाते हैं।

डॉक्टरों को नहीं पता कारण

हैरानी की बात ये है कि डॉक्टरों को भी नहीं पता कि यहां पर इतने जुड़वां बच्चे पैदा होने का कारण क्या है। कई लोगों का मानना है कि यहां जो महिलाओं का खान-पान है, वो इसके लिए जिम्मेदार है। एपी के अनुसार यहां लोग मानते हैं कि महिलाएं अमाला नाम की एक डिश खाती हैं, जो सूरन के आटे से बनती है। ये भी बड़ा कारण हो सकता है पर नाइजीरिया की राजधानी अबूजा में रहने वाले एक महिलाओं की चिकित्सक जॉन ओफेम का कहना है कि सूरन के आटे की ये डिश और भी जगह खाई जाती है, तो वहां ऐसा क्यों नहीं होता। उनका मानना है कि ऐसा हो सकता है कि यहां लोगों के डाइट में कोई ऐसी चीज है, जिसकी वजह से मल्टिपल ओव्यूलेशन हो जाते हैं।

 

Sources:News 18

टिप्पणियाँ

Popular Post