दुल्हन बनकर ठगी करती थी तीन बच्चों की मां,गैंग के साथ चढ़ी पुलिस के हत्थे

 


पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार है। जो शादी के नाम पर ठगी कर फरार हो जाता था। पुलिस ने बताया कि महिला तीन बच्चों की मां है और वो उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के युवकों से शादी करती थी फिर उन्हें ठगकर फरार हो जाती थी।दरअसल पिछले 26 दिसंबर को राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले संजय सिंह नाम के एक युवक की शादी महिला से हुई थी। शादी के संजय सिंह और उसके परिवार ने अच्छी खासी रकम खर्च की थी। अपनी शादी को लेकर संजय सिंह काफी खुश था। लेकिन इसकी खुशियां बहुत देर तक टिक नहीं पाई।

27 तारीख को नई नवेली दुल्हन घर आई और बहाने से उसने अपने पति संजय सिंह से 12 हजार रुपये मांगे और फरार होने का प्रयास किया। फिर संजय सिंह और उसके परिजनों को इस बात का शक हो गया कि उन लोगों के साथ शादी के नाम पर धोखा हुआ है। इसके बाद संजय सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और लुटेरी दुल्हन को पुलिस के हवाले कर दिया। शिकायत मिलने पर चंदौली कोतवाली की पुलिस सक्रिय हुई और जांच पड़ताल के बाद इस दुल्हन के तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया।


जांच पड़ताल के बाद जो कहानी सामने आई वह काफी हैरान कर देने वाली थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार की गई लुटेरी दुल्हन पहले से ही तीन बच्चों की मां है। इस गैंग में कई लोग शामिल हैं जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के भोले भाले युवकों को अपना शिकार बनाते हैं और शादी करवा कर उनको ठग लेते हैं।

लुटेरी दुल्हन तीन बच्चों की मां है

गिरफ्तार हुए आरोपियों में एक युवक गाजीपुर का रहने वाला है। जो हरियाणा के हिसार में नौकरी करता है। वो शादी के इच्छुक भोले भाले युवकों को अपने जाल में फसाता है और इस गैंग के लोग अच्छी खासी रकम लेकर इस युवती से शादी कर देते हैं। इसके बाद मौका मिलते ही कोई न कोई बहाना बनाकर दुल्हन फरार हो जाती है। पुलिस ने इस शातिर गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार किया है

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में इस गैंग में बदमाशों के भी शामिल होने की बात सामने आई है। जिनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। एडिशनल एसपी चंदौली विनय कुमार सिंह ने बताया कि 26 दिसंबर को राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले संजय सिंह की शादी यहां के कुछ जालसाजों ने करवाई थी। शादी होने के बाद दुल्हन विदा होकर जा रही थी। इसी बीच अलीपुर के पास तथा कथित दुल्हन जिसकी शादी संजय सिंह के साथ कराई गई थी। वह अपने पति का 12 हजार लेकर भागने का प्रयास कर रही थी।

12 हजार लेकर भागने के प्रयास में थी लुटेरी दुल्हन

27 दिसंबर को लड़के पक्ष वालों ने मुकदमा दर्ज कराया कि उनके साथ कुछ जलसाजों ने यहां बुलाकर धोखे के साथ शादी कराई। तत्काल एफआईआर दर्ज की गई और उसके बाद विवेचनात्मक कार्रवाई प्रारंभ की गई। इसमें जालसजों का एक रैकेट प्रकाश में आया है। लोगों ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें वह तथाकथित दुल्हन भी शामिल है जो तीन बच्चों की मां है।

 

Sources:AajTak

टिप्पणियाँ

Popular Post