घर में गोकशी करते दो गिरफ्तार,डेढ कुन्तल मांस बरामद,एक फरार

 


देहरादून: पुलिस ने एक घर में दबिश मारकर दो लोगों को प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 150 किलो संरक्षित पशु का मांस बरामद किया है। पुलिस को देखकर एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसे तलाश रही है। जानकारी के अनुसार पटेलनगर थाना पुलिस को मेहबूब कॉलोनी क्षेत्र में संरक्षित पशु का मांस बेचे जाने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने महबूब कालोनी में बीती रात लियाकत अली के मकान में दबिश दी।

वहां घर के बाहर एक व्यक्ति कार की डिग्गी के अन्दर कट्टे में कुछ सामान रख रहा था। पुलिस टीम को देखते ही वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने घर के अंदर से लियाकत अली व मो0 इरशाद को गिरफ्तार कर लया। पुलिस ने घर के अंदर आंगन से संरक्षित पशु मांस बरामद किया। इस संबंध में पकड़े गए व्यक्तियों ने बताया कि उन्होंने एक संरक्षित पशु को कटा है। जिसमें लियाकत का पुत्र शोएब भी शामिल था।

जानकारी के अनुसार पकड़ा गया मोहम्मद इरशाद सहारनपुर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्रार्न्तगत ग्राम खुजनावर का रहने वाला है। संरक्षित पशु का मांस इरशाद के माध्यम से सहारनपुर भेजा जाना था। पुलिस ने मौके से गौकशी में इस्तेमाल की गई दो छुरी,एक हथौडा,आई.20 कार और 150 किलो गौमांस बरामद किया गया। पुलिस ने पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर गौमांस की तस्दीक कराई । बरामद गौमांस को पशु चिकित्सक की मौजूदगी में आबादी से दूर जंगल में दफना दिया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा.11/3/5 उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम व धारा 25/ 4 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 

टिप्पणियाँ