पंतनगर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू,शाम को देहरादून के लिए होंगी रवाना

 


देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिवसीय दौरे पर देवभूमि उत्तराखंड पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर देहरादून एयरपोर्ट से लेकर गढ़वाल और कुमाऊं में पुलिस.प्रशासन की टीमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट हैं। उनके कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। आपको बता दें कि राष्ट्रपति सबसे पहले पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम को वह देहरादून के लिए रवाना होंगी।
राष्ट्रपति का कार्यक्रम

मंगलवार को राष्ट्रपति विशेष विमान से दिल्ली से सुबह 9ः55 बजे बरेली के लिए रवाना होंगी। 10ः40 बरेली पहुंचेंगी। उसके बाद राष्ट्रपति बरेली से एमआई 17 हेलिकॉप्टर से सुबह 10ः50 बजे पंतनगर के लिए रवाना होकर 11ः25 पंतनगर पहुंचेंगी। पंतनगर से एमआई 17 हेलिकॉप्टर से शाम 3ः25 बजे राष्ट्रपति उड़ान भरेंगी और 4ः40 बजे जीटीसी हेलीपेड देहरादून पहुंचेंगी। बुधवार को राष्ट्रपति एमआई 17 हेलिकॉप्टर से जीटीसी हेलीपेड से सुबह 9ः20 बजे बदरीनाथ हेलीपेड को रवाना होकर 10ः20 बजे बदरीनाथ पहुंचेंगी। 11ः40 पर बदरीनाथ से रवाना होकर दोपहर साढे बारह बजे श्रीनगर हेलीपेड पहुंचेंगी। उसके बाद श्रीनगर हेलीपेड से राष्ट्रपति शाम 3ः50 बजे रवाना होकर शाम 4ः40 बजे जीटीसी हेलीपेड देहरादून पहुंचेंगी। बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति विशेष विमान से 12ः05 बजे रवाना होंगी। 12ः50 बजे दिल्ली पहुंचेंगी।

टिप्पणियाँ