इस पेड़ पर लगते हैं 40 तरह के फल,इसे बेचकर खरीद लेंगे सोने-चांदी के गहने

 


दुनिया के सबसे महंगे पेड़ों के बारे में आपने सुना होगा। मगर ज्‍यादातर पेड़ों पर एक ही प्रकार के फल लगते हैं। क्‍या आपको कोई ऐसा पेड़ देखा है, जिसमें एक से ज्‍यादा फल लगते हों। शायद नहीं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक-दो नहीं पूरे 40 अलग-अलग तरह के फल लगते हैं। यह पेड़ इतना महंगा है कि अगर आपके पास एक भी हो तो बेचकर सोने चांदी के काफी गहने आप खरीद सकते हैं।

सीएएन की रिपोर्ट के मुताबिक,न्यूयॉर्क की सेराक्यूज यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर सैम वॉन ऐकेन ने इस अनोखे पेड़ को काफी मेहनत के बाद उगाया है। इसके लिए उन्‍होंने ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद ली। इस अनोखे पेड़ को उन्‍होंने ‘ट्री ऑफ 40’नाम दिया है। इसमें आड़ू, चेरी, बेर, खुबानी और और नेक्टराइन सहित 40 अलग-अलग फल एक साथ लगते हैं। कोई भी इस तरह का प्रयोग कर सकता है, लेकिन कुछ सावधानी बरतनी होंगी।

जान‍िए आइड‍िया कहां से आया

एक इंटरव्‍यू में प्रोफेसर वॉन ने बताया कि उन्‍हें यह आइड‍िया कहां से आया और उन्‍होंने किस तरह इस पेड़ को तैयार किया। वॉन ने कहा-मैंने साल 2008 में उस वक्‍त इस प्राॅजेक्‍ट पर काम करना शुरू किया,जब देखा कि बागीचे में 200 तरह के पेड़ उग आए हैं। सब फलदार वृक्ष थे। इनकी वजह से पूरा बागीचा भर गया था। हम पेड़ों को हटा नहीं सकते थे,इसल‍िए जगह की कमी हो गई और गंदगी बढ़ती जा रही थी। फ‍िर सोचा कि क्‍यों न सभी फलों को एक पेड़ में उगाया जाए, इससे जगह की कमी नहीं होगी। तब मैंने ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद ली।

क्‍या है ये ग्राफ्टिंग तकनीक

वॉन ने बताया, मैंने सर्दियों में पेड़ की एक टहनी को कली समेत काटकर अलग कर लिया। फ‍िर इसे मुख्‍य पेड़ में छेद करके लगा दिया। जोड़ने के लिए सर्दी भर के लिए टहनी और पेड़ के बीच पट्टी बांध दी। टहनी धीरे-धीरे पेड़ से अपने आप जुड़ गई। ऐसा 40 पौधों के साथ किया। काफी मेहनत के बाद मैं इसे कर पाने में सफल रहा। होता ये है कि टहनी तो मूल रूप से वही होती है, लेकिन उसे पोषण मुख्‍य पेड़ से मिलता है। यानी कि उसका फल पैदा करने का चर‍ित्र नहीं बदलता। साल 2014 तक प्रोफेसर वॉन ने ऐसे 16-16 पेड़ तैयार किए थे। इनमें से कई लोगों को गिफ्ट कर दिए। आप जानकर हैरान होंगे कि एक ट्री ऑफ 40 की कीमत लगभग 19 लाख रुपये है। यानी अगर आपके पास एक पेड़ हो तो एक की कीमत में आप तमाम गहने खरीद सकते हैं।

Sources:News 18

टिप्पणियाँ