दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम, कीमत इतनी कि कार भी आ जाए

 


गर्मी के दिनों में आइस्‍क्रीम लोगों को खूब पसंद आती है। मगर आमतौर पर इसकी कीमत 100-200 या 400 तक होती है। लेकिन क्या आप कभी इसके लिए 5।2 लाख रुपये देने को तैयार होंगे? सुनने में यह अविश्वसनीय लग सकता है, लेकिन जापान की एक कंपनी ने दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम तैयार की है, जिसकी कीमत 873,400 जापानी येन यानी लगभग 5।2 लाख रुपये है। इतने पैसे में तो आप एक कार तक खरीद सकते हैं।

आइसक्रीम बनाने वाली जापानी कंपनी ब्रांड सेलैटो ने बताया कि इसे दुर्लभ चीजों से तैयार किया गया है, इसलिए इसकी कीमत इतनी ज्‍यादा है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड के मुताबिक, इसमें इटली से आने वाला दुर्लभ सफेद ट्रफल अल्‍बा डाला गया है। इसकी कीमत 2 मिलियन जापानी येन यानी लगभग 11।9 रुपये प्रति किलो है। इसके अलावा पार्मिगियानो रेजिगो और सेक ली भी मिलाया गया है। यह दोनों भी काफी महंगे मिलते हैं।

बनाने में 1।5 साल से अधिक का समय लगा

कंपनी के मुताबिक, उनका उद्देश्य केवल सबसे महंगी आइसक्रीम बनाना नहीं था। दरअसल वे चाहते थे कि यूरोप और जापान के दुर्लभ चीजों को मिलाकर एक लो‍कप्र‍िय फूड तैयार करें। लेकिन बनाते- बनाते इसकी कीमत इतनी ज्‍यादा हो गई। सेलैटो ने इस आइसक्रीम को बनाने के लिए ओसाका के एक लोकप्रिय फ्यूजन रेस्तरां रिवी के प्रमुख शेफ ताडायोशी यामादा को काम पर रखा है। सेलैटो के एक प्रत‍िनिध‍ि ने बताया कि इसमे बनाने में 1।5 साल से अधिक का समय लगा। स्वाद को ठीक करने के लिए बहुत सारे परीक्षण किए गए। त्रुटियां हुईं तो उन्‍हें दुरुस्‍त किया गया।

देखकर लोग अचंभे में

सेलैटो की वेबसाइट के अनुसार, कंपनी के कर्मचार‍ियों ने ही इसका स्‍वाद पहली बार चखा और इसे सर्वोत्‍तम बताया। सफेद ट्रफल की मजबूत सुगंध आपके मुंह और नाक को भर देती है। इसके बाद पार्मिगियानो रेजिगो का जटिल और फल स्वाद आता है। सेक ली शानदार स्वाद को अनुभव करता है। कंपनी इसके अलावा शैम्पेन और कैवियार सहित बेहतरीन सामग्री के अन्य संयोजनों के साथ नया आइस्‍क्रीम उतारने के बारे में भी सोच रही है। ट्विटर पर जब से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड ने शेयर किया है लोग अचंभे में हैं।

Sources:News 18

टिप्पणियाँ

Popular Post