सिद्धारमैया ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, नौ विधायक भी बने मंत्री

 


कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर सिद्धारमैया ने शपथ ले ग्रहण कर ली हे। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करी। दोनों नेताओं ने कन्नड़ भाषा में शपथ ग्रहण करी। सिद्धारमैया के शपथ समारोह को कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है।

इसमें विपक्षी दलों के कई बड़े नेता शामिल हुए, इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार भी इसमें शामिल हुए। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जी परमेश्वर भी मंत्री बनें हैं।

टिप्पणियाँ

Popular Post