कर्नाटक की ये जगहें आपके वेकेशन को बना देंगी यादगार, यहां लें छुट्टियों का पूरा मजा

 


कर्नाटक घूमने के लिए एक बढ़िया जगह मानी जाती है। यहां पर आप कई स्थानों पर घूम सकते हैं। कर्नाटक में उत्तर में बेलगाम से दक्षिण में बैंगलोर तक हर जगह घूमने और देखने के लिए काफी कुछ है। इस राज्य की खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर सकती है। यहां पर आपको शानदार नजारों के साथ ही सांस्कृतिक विरासतए शांत समुद्र तट और भोजन आदि सब देखने को मिलेगा। कर्नाटक तमिल, कोंकणी, कन्नडिगा और मलयाली के अलावा ईसाइयों और मुस्लिमों का भी घर है। अगर आप भी कर्नाटक घूमने का प्लान बना रहे हैं तोआइए जानते हैं कर्नाटक की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में...


बैंगलुरु

बैंगलुरु यहां की संस्कृति और लोगों से जुड़ा एक बेहतरीन शहर है। यह कर्नाटक के फेमस जगहों में से एक है। बैंगलुरु को खुशनुमा मौसम के अलावा खूबसूरत झीलों और आकर्षक पार्कों के लिए भी जाना जाता है। यहां पर आपको हरा.भरा इलाका झरनों, वन्यजीव अभ्यारण्यों, और नदियां आदि देखने को मिलेंगी। हरे-भरे बगीचों के कारण ही इसको ‘‘भारत का उद्यान शहर’’ कहा जाता है। यहां पर आप अपने दोस्तों या फैमिली के साथ कब्बन पार्क, उल्सूर झील,इंदिरा गांधी म्यूजिकल फाउंटेन पार्क, बगले रॉक पार्क और लुंबिनी गार्डन आदि घूम सकते हैं।


गोकर्ण


कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में स्थित शहर गोकर्ण शहर में आपको कई हजार साल पुराने मंदिर देखने को मिलेंगे। बता दें कि यह शहर कारवार से करीब 59 किमी, बेंगलुरु से 483 किमी और मैंगलोर से 238 किमी दूर स्थित है। बहुत सारे यात्रियों और विदेशियों का ध्यान शहर के देहाती दृष्टिकोण ने आकर्षित किया है। अगर आप भी यहां पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां पर स्थित तीर्थ स्थल, समुद्र तट और झरने आदि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अघनाशिनी नदी के यह शहर स्थित है। यह स्थान भक्तों के बीच काफी फेमस है। इसके अलावा आप यहां पर महाबलेश्वर मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

उडुपी

मैंगलोर से करीब 60 किमी की दूरी पर स्थित उडुपी कर्नाटक में एक अद्भुत वेकेशन स्पॉट है। इस शहर की सबसे अनोखी बात यह है कि यह स्थान एक ओर से पश्चिमी घाट और दूसरी ओर से अरब सागर से घिरा हुआ है। बैंगलोर और मैंगलोर के बाद कर्नाटक का सबसे महत्वपूर्ण शहर उडुपी है। उडुपी शहर को अपने प्राचीन समुद्र तटों, घने जंगलों,टेस्टी खाने और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां के मंदिरों में जटिल नक्काशीदार बनाई गई है। इन मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस शहर की सांस्कृतिक विरासत करीब 700 वर्ष से भी अधिक पुरानी है। यहां पर आप सेंट मैरी द्वीप, ब्रह्मवर, बरकुर,मालपे बीचए, कुडलू जलप्रपात और अनंतेश्वर मंदिर आदि देख सकते हैं।

मंगलुरु

मंगलुरु शहर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के करीब 250 किमी पश्चिम में स्थित है। दक्षिण भारत में यह पर्यटकों के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। बता दें कि मंगलुरु द्वीपों, समुद्र तटों, मंदिरों और सूर्योदय और सूर्यास्त पॉइंट के लिए काफी फेमस है। अगर आप कर्नाटक घूमने के दौरान तटीय शहर की तलाश में हैं तो मंगलुरु आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां पर घूमने के दौरान समुद्री भोजन का लुत्फ लेना न भूलें। इसके अलावा यहां पर आप सोमेश्वर मंदिर, सेंट एलॉयसियस चैपल,मंगलादेवी मंदिर अनिरभवी बीच, पनाम्बुर बीच, कादरी मंजूनाथ मंदिर आदि घूम सकते हैं।

मुरुदेश्वर

भगवान भोलेनाथ को समर्पित यह शहर काफी पवित्र है। मुरुदेश्वर दक्षिणी राज्य कर्नाटक में अरब सागर के तट पर स्थित है। इसी शहर में दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची भगवान शिव की मूर्ति विराजमान है। यहां पर आप सनसेट का मजा ले सकते हैं। पर्यटकों को अरब सागर के समुद्र तट जैसे अलीगड्डा समुद्र तट और मुरुदेश्वर समुद्र तट काफी आकर्षित करते हैं। इस शहर में आने के बाद आपको भगवान शिव की प्रतिमा जरूर देखनी चाहिए।

बंदीपुर

कर्नाटक में राष्ट्रीय रिजर्व बांदीपुर में जंगली जानवरों और पक्षियों का संरक्षण किया जाता है। यह रिजर्व पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां पर आप अपनी छुट्टियों को इंज्वॉय कर सकते हैं। यहां का शांत वातावरण आपको शांति और सुकून देगा। इसके अलावा नेचर प्रेमियों के लिए भी यह जगह बेस्ट हैं। यहां पर आप हरी भरी हरियाली, हाथी और अन्य पक्षियों व जानवरों को देख सकते हैं। इसके अलावा इस रिजर्व में आप बर्ड वाचिंग टूर पर भी जा सकते हैं।

बीदर

कर्नाटक का बीदर शहर ऐतिहासिक है। इस शहर में कई वास्तुशिल्प संरचनाएं मौजूद हैं। इस शहर में चालुक्यों, मुहम्मद बिन तुगलक और कई अन्य शासकों के शासनकाल की निर्मित वास्तुशिल्प देख सकते हैं। कुछ आकर्षक और दिलचस्प कृतियों में रंगिन महल, बीदर किला, चौबारा,नरसिम्हा झिरा गुफा मंदिर, बहमनी मकबरे, सोलह खंबा मस्जिद आदि हैं। वहीं अविश्वसनीय आकर्षणों में मंदिर, किले, मस्जिद, मकबरे और कई प्राचीन खंडहर आदि शामिल है।

टिप्पणियाँ

Popular Post