पेड़ से लटकाया,नीचे जलाई आग,प्रधान ने युवक को दी तालिबानी सजा

 


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव डिबाईची का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक को रस्सी से पेड़ पर लटकाया गया है और नीचे आग जला दी गई।पुलिस के अनुसार, गांव के एक युवक पर चोरी का आरोप लगाकर प्रधान ने उसे पेड़ से लटका दिया था। गांव के कुछ लोगों ने इस मामले का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है।बताया जा रहा है कि गांव के प्रधान विष्णु दयाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को 28 मार्च को रस्सी से पेड़ पर लटका दिया और नीचे आग जला दी। गांव के कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।जैसे ही वीडियो पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया तो पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर रणविजय सिंह ने कहा कि 3 अप्रैल को वीडियो वायरल हुआ था। इसके बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि वीडियो थाना शेखावत के गांव डिवाइची का है और यह घटना 28 मार्च की है।डिवाइची के प्रधान विष्णु दयाल और परिवार के लोगों ने मिलकर युवक को पेड़ से लटका दिया था। नीचे आग जला दी थी। लोगों की मदद से युवक को बचा लिया गया। पुलिस ने आरोपी प्रधान के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है।

टिप्पणियाँ

Popular Post