बारिश जारी, फिर से लौटी ठंड,आज प्रदेश में भारी बारिश ओलावृष्टि की चेतावनी

 


देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फ‍िर बदल गया है। कल गुरुवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर आज शुक्रवार को भी जारी रहा। इससे एक बार दोबारा ठंड लौट आई है। देहरादून और मसूरी में गुरुवार रात जोरदार बारिश हुई। इस दौरान मसूरी में ओलावृष्टि भी हुई।ऋषिकेश, कोटद्वार, रुड़की, पौड़ी व टिहरी में रात से हल्की बारिश जारी रही। जिससे मौसम में एक बार फिर से हल्की ठंडक घुल गई है।

रुद्रप्रयाग में घने बादल छाए रहे और बारिश हुई। उत्तरकाशी में जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार रात के समय हल्की वर्षा हुई। शुक्रवार की सुबह यहां बादल छाए रहे, वर्षा के आसार बने हुए हैं।वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी वर्षा.ओलावृष्टि को सकती है। जिसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।

आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा.बर्फबारी और निचले इलाकों में गरज.चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात और वर्षा हो सकती है। जबकि, देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी में झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ही कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

टिप्पणियाँ

Popular Post