आत्महत्या का प्रयास : आईटीबीपी जवान ने खुद को मारी गोली

 



देहरादून : राजधानी के सीमाद्वार में एक भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार जवान ने सर्विस इंसास राइफल से गोली चलाई। बहरहाल आत्महत्या का प्रयास करने का कारण नहीं पता चला है,लेकिन पुलिस जांच में जुट गई है,जवान को अस्पताल ले जाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज बुधवार को हेड कांस्टेबल सिद्धिराम गौड़ ने अपनी सर्विस इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवान साथियों ने घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उसका इलाज चल रहा है।

डिप्टी कमांडेंट भारत तिब्बत सीमा पुलिस विपिन मिश्रा की तहरीर पर वसंत विहार थाने में सिद्धीराम गौड़ के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया,पुलिस आत्महत्या का प्रयास करने के कारणों की जांच में जुटी है।

टिप्पणियाँ

Popular Post