शहर में चाक-चौबंद सिक्योरिटी,फिर भी हो गए तीन मर्डर

 


सूरत शहर में 24 घंटे के अंदर अलग-अलग इलाकों में तीन मर्डर हो गए। इन तीन मर्डर के बाद से शहर की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिस समय ये मर्डर हुए, उस समय गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी भी सूरत में आए थे। ऐसे में तो पुलिस व्यवस्थाऔर कड़ी होनी चाहिए थी। लेकिन यहां तो तीन मर्डर हो गए।गुजरात के सूरत शहर की कानून व्यवस्था दिन व दिन बिगड़ती जा रही है। जिसके चलते सूरत शहर अब राज्य का क्राइम केपिटल बनता जा रहा है।

इसका एक उदाहरण रविवार को ही देखने को मिल गया जब गुजरात सरकार के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी खुद सूरत पहुंचे थे। वह अपने जन्मदिन के मौके पर यहां पहुंचे थे। पुलिस की खास व्यवस्था होते हुए भी शहर के तीन अलग-अलग इलाकों में मर्डर हो गए।हत्या की पहली वारदात शहर के डिंडोली थाना क्षेत्रीय इलाके में हुई। शनिवार देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि यहां क्रिकेट के खुले मैदान में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। उसके गले और सीने में धारधार हथियार से वार के निशान थे।

हालांकि, मामले को गंभीरता से लेते हुए डिंडोली पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर जांच पड़ताल शुरू की और सुबह तक मामले को सुलझा लिया।पता चला कि मृतक का नाम महेंद्र उर्फ बांगो राठौड़ था। उसकी उम्र 35 साल थी। पुलिस मृतक की सीडीआर से पता चला कि अंतिम बार उसकी बात अजय नामक शख्स से हुई थी। पुलिस ने अजय को पकड़ा और उससे सख्ती से पूछताछ की। अजय ने बताया कि महेंद्र उसका दोस्त था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ महेंद्र ने उसे गाली दे दी। इससे उसे गुस्सा आया और उसने महेंद्र को मार डाला।

टिप्पणियाँ