दिल्ली में स्कूल जा रही छात्रा पर एसिड अटैक,अस्पताल में भर्ती

 


नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। इसे सरकार की उदासीनता कहें या फिर प्रशासन की ढील क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में मनचलों के हौसले बुलंद हैं। इतना ही नही आए दिन दिल्ली में महिलाओं के साथ छेड़खानी और अभद्रता के मामले सामने आते रहते हैं। अब फिर ये मामला दिल्ली के द्वारका का है,जहां एक युवक द्वारा स्कूल जा रही छात्रा पर तेजाब फेंक दिया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, द्वारका इलाके में एक लड़के ने एक छात्रा पर तेजाब फेंका है। घटना में छात्रा बुरी तरह से घायल हो गई घायल छात्रा को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक,घटना में दो युवक शामिल थे ये भी पता चला है कि ये आरोपित नीले रंग की बाइक पर सवार थे। वहीं,पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा है। राजधानी में दिनदहाड़े घटी इस घटना से पुलिस की कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

घटना के बाद दिल्ली पुलिस के पीसीआर पर सुबह करीब नौ बजे मोहन गार्डन पुलिस स्टेशन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में कॉल आई। बताया गया है कि 17 साल की एक लड़की पर आज सुबह साढ़े सात बजे के करीब बाइक सवार दो लोगों ने कथित तौर पर तेजाब जैसे किसी पदार्थ का इस्तेमाल कर हमला किया है ।घटना के वक्त पीड़ित लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी,पीड़िता ने परिचित दो लोगों पर शक जताया है।

घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस ने बताया कि छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार,उसकी हालत स्थिर है। वहीं इस घटना पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने छात्रा पर एसिड अटैक मामले का संज्ञान लिया है। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा,‘‘द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंका गया। हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुंच रही है। बेटी को इंसाफ दिलाएंगे। दिल्ली महिला आयोग सालों से देश में तेजाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जगेंगी सरकारें’’।

टिप्पणियाँ

Popular Post