11वीं ऑल इन्डिया पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप का शुभारम्भ

 


देहरादून: उत्तराखंड पुलिस द्वारा आयोजित 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप का आज मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री धामी और पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शुभारंभ किया। ऑल इन्डिया पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप चैंपियनशिप में कई प्रांतों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट के साथ अतिथियों का स्वागत किया।

इस ऑल इन्डिया पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप चैंपियनशिप में 26 राज्यों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी भी शामिल हैं। पुलिस लाइन में आयोजित इस चैंपियनशिप में दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का स्वागत किया। पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ है।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया की खेल कोटे से होने वाली भर्ती 2011 से बंद है जिसके चलते पुलिस खिलाड़ी कम गोल्ड मेडल ला रहे हैं। उन्होंने इस कोटे से भर्ती प्रक्रिया खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि पॉलिस बन गई है जिसपर जल्द काम करना है। वहीं मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल कोटा से जल्द भर्ती शुरू की जाएगी 11 साल बाद खेल कोटे से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

टिप्पणियाँ

Popular Post