गायक जुबिन नौटियाल गंभीर रूप से घायल ,अस्पताल में भर्ती

 


मुंबई / देहरादून : फेमस इंडियन हार्टथ्रोब और सिंगिंग सेंसेशन जुबिन नौटियाल एक दुर्घटना का शिकार हो गए। उन्हें हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार एक इमारत की सीढ़ी से गिरने के बाद गायक की कोहनी और उनकी पसलियां टूट गईं हैं वहीं उनके सिर में चोट लग गई।

जुबिन अपने हालिया ट्रेंडिंग गानों ‘तू सामने आए’’ ‘‘मानिके‘‘, ‘‘बन शराबी’’ और अन्य के लिए चर्चा में रहे हैं। उनके दुर्घटना के बाद उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा। उन्हें अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई है।गायक जुबिन ने खुद को भारतीयों के दिल में अपनी आवाज के दम पर खुद को मजबूती से जगह बनाई है।

ऐसे में उनके फैंस उन्हें चार्टबस्टर्स परफॉर्म करते और जल्द ही अपनी आवाज से जादू बिखेरने देने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहते। जुबिन ने कई रियलिटी शोज में हिस्सा लेने के बाद बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। उनकी फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है कि उनके गाने रिलीज होती है ट्रेंड करने लगते हैं। इन दिनों वह बॉलीवुड के सबसे ज्यादा सुपरहिट देने के वाले सिंगर के तौर पर पहचान बना चुके हैं।

 

टिप्पणियाँ

Popular Post