विचित्र: परिवार में हुई मौत तो कटेंगी महिलाओं की अंगुली




दुनियां में अजीबो गरीब किस्से देखने और सुनने को मिलते हैं। दुनिया में कई तरह की जनजातियां पाई जाती हैं इन जनजातियों में ऐसी कई कई अजीबोगरीब परंपरायें निभाई जाती हैं जिनका पालन करना नितांत आवश्यक है। ऐसी परम्पराओं को देख सुनकर हैरानी भी होती है आपको बता दें कि दुनिया में रहने वाली जनजातियां अभी भी हजारों साल पुरानी रूढीवादी परंपराओं को अपने कंधे पर ढ़ो रही हैं।

ये जनजातियां कई अनोखे परंपराओं को मानती हैं जिनका अलग महत्व होता है। जनजातियों में कुछ ऐसे भी खतरनाक रीति.रिवाज और परंपराओं को निभाया जाता है जिनके बारे में जानकर बदन में सिरहन हो जाती है। हालांकि दुनिया के कई देशों ने ऐसे रीति रिवाजों पर पाबंदी लगा दी है लेकिन आज भी कुछ ऐसे देश हैं जहां आज भी ऐसी अजीबोगरीब परंपराओं का निर्वहन किया जाता है। इन जनजातियों के लिए ये मान्यताएं बेहद महत्व रखती हैं।

आपको बता दें कि ऐसा ही देश है इंडोनेशिया जहां निवास करने वाली जनजाति भी एक ऐसी ही परंपरा का पालन करती है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। इंडोनेशिया में रहने वाली इस जनजाति के परिवार में किसी सदस्य की मौत हो जाती है,तो घर की महिलाओं के साथ कुछ ऐसा किया जाता है जिसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी।

दरअसल इस जनजाति में किसी की मौत हो जाती है तो महिला की अंगुलियों को काटा जाता है। अब आप खुद सोचिये अगर किसी की अंगुली में थोड़ी सी भी चोट लग जाती है तो कितना दर्द होता है एस पर ऐसी परंपरा के तहत किसी महिला की अंगुलियों को काटा जाता होगा तो उससे कितनी पीड़ा होती होगी।

टिप्पणियाँ

Popular Post