ब्रेकअप के बाद बुरी तरह टूट गई थी नोरा फतेही

 


 नई दिल्ली : बॉलीवुड की फेमस बेली डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) लोगों के दिलों पर राज करती हैं। बहुत कम समय से नोरा ने इंइस्ट्री में अपनी पहचान बनाई, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वह डिप्रेशन का शिकार हुई थी। उन्होंने बॉलीवुड को छोड़ने के बारे में भी सोचा था।

स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नोरा फतेही और अंगद बेदी एक समय में सीरियस रिलेशन में रह चुके हैं। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था, जिसके बाद अंगद ने नेहा से शादी कर ली थी। इतना ही नहीं नोरा ने एक्टर पर धोखा देने का आरोप लगाया था। इस ब्रेकअप से नोरा को बाहर आने में काफी वक्त लगा था। नोरा ने कहा था- 'सभी लड़कियां अपनी लाइफ में कम से कम एक बार तो ब्रेक अप से गुजरती ही हैं।

मेरे लिए ये थोड़ा मुश्किल था। मैं टूट गई थी, लेकिन सच में इसी फीलिंग ने मुझे काफी बदल दिया। फिल्म 'भारत' के ऑडिशन के दौरान बेंच पर बैठी थीं और अचानक रोने लगीं थी। एक्ट्रेस ने आगे बताया- 'मैंने 200 से 300 लोगों के बीच अपना ऑडिशन दिया। तब मैंने सोचा- नोरा उठो! तुम्हारी भूख कहां है? ऐसे हजारों लोग हैं जो आपकी तरह ही टैलेंटेड हैं, अच्छे दिखते हैं। आपको फिर वापस आने की जरूरत है। अचानक, मुझे अपना खोया हुआ आत्मविश्वास वापस मिला।

 

नोरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन ​​​​स्टारर फिल्म 'थैंक गॉड' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उन्हें 'मानिके' गाने में देखा जाएगा। इतना ही नहीं इन दिनों नोरा रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' को जज कर रही हैं। उनके साथ माधुरी दीक्षित और करण जौहर भी शो को जज करते हुए नजर आ रहे हैं।

टिप्पणियाँ

Popular Post