विवाद: श्रीकृष्ण ने अर्जुन को सिखाया जिहाद: शिवराज पाटिल



नई दिल्ली: आजकल सियासत का ककहरा खींचने वाले सबसे पहले इस बात की शिक्षा लेते हैं कि उन्हें किस तरह से सुर्खियों में बने रहना है। चाहें किसी की भावना आहत हों इसका उनसे कोई लेना देना नहीं होता। उनका काम सिर्फ टिप्पणी करना ही होता है। आपको बता दें कि ऐसा ही एक वाक्या सामने आया है जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने एक किताब के विमोचन के दौरान जिहाद पर अपने बयानों से विवाद खड़ा कर दिया है ।

कांग्रेस नेता ने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता में जिहाद की अवधारणा का उल्लेख किया गया है, यह कहते हुए कि भगवान कृष्ण ने महाभारत युद्ध के दौरान अर्जुन को जिहाद का पाठ पढ़ाया था। कांग्रेस की तरफ से आए इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी वोट बैंक की राजनीति की वजह से सारी हदें पार करते हुए इस तरह की बातें कर रही है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की जीवनी के विमोचन के मौके पर पाटिल ने कहा, ‘कहा जाता है कि इस्लाम में जिहाद पर बहुत चर्चा होती है। तमाम कोशिशों के बाद भी अगर कोई साफ-सुथरा विचार नहीं समझता है तो सत्ता सत्ता पर काबिज हो सकती है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण ने महाभारत में गीता के एक हिस्से में अर्जुन को जिहाद का पाठ पढ़ाया था।

बाद में अपने बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने अपनी टिप्पणी में कहा था कि महाभारत में भी गीता के हिस्से में श्री कृष्ण भी अर्जुन से जिहाद की बात करते हैं और यह बात सिर्फ कुरान या गीता में नहीं बल्कि ईसाई धर्म में भी है। आपको बता दें किशिवराज पाटिल 2004 से 2008 तक केंद्रीय गृह मंत्री और 1991 से 1996 तक लोकसभा के 10वें अध्यक्ष रहे हैं। वह पंजाब राज्य के राज्यपाल और 2010 से 2015 तक केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक भी रहे हैं।

टिप्पणियाँ

Popular Post