बागेश्वर: खाई में कार गिरी तीन युवकों की मौत

 


बागेश्वर: उत्तराखण्ड में हादसे पर हादसे हो रहें हैं इन तीन दिनों में चार दर्जन से ज्यादा मौते हो चुकी हैं। बागेशवर से भी एक दुख भरी खबर आ रही है जहां देर रात एक आल्टो कार गहरी खाई में गिर गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। प्राप्त समाचार के अनुसार बागेशवर जिले के कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत देर रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुवार पुलिस लाइन मालता के पास गुरुवरा की रात लगभग ढाई बजे एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई। इसमें चार लोग सवार थे। हादसे में मनोज कुमार पुत्र पूरन उम्र 35 वर्ष तहसील बागेश्वर ग्राम सिमतोली दफौट (घायल) हो गया। इसके अलावा विजय सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी सिमतोली उम्र 30 वर्ष, रोहित पुत्र भूपाल सिह उम्र 20 वर्ष, सुनील सिह पुत्र सुरेश सिह उम्र 21 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि कार चालक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस का कहना है कि हादसा किस कारण से हुआ इसका पता जांच के बाद चलेगा।

टिप्पणियाँ

Popular Post