अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना का पीएम ने किया उद्घाटन



गांधीनगर: गुजरात में प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां आज अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने गांधीनगर से वंदे भारत एक्सप्रेस के नए और अपग्रेड वर्जन को भी हरी झंडी दिखाई है। कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम ने कहा कि आज 21वीं सदी के भारत के लिए अर्बन कनेक्टिविटी के लिए और आत्मनिर्भर भारत के लिए एक बहुत बड़ा दिन है।

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में विकसित भारत के निर्माण के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को हमें और गति देनी होगी। गुजरात में डबल इंजन की सरकार इसके लिए गंभीरता से प्रयास भी कर रही है। नई ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल के बीच चलाई गई है। इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रेन में सवार होकर यात्रा भी की है। उन्होंने ट्रेन में सवार लोगों से बातचीत भी की है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस से आरामदायक और बेहतरीन रेल यात्रा अनुभव के एक नए युग की शुरुआत हुई है।

उन्होंने कहा कि नई वंदे भारत एक्सप्रेस सबसे बहुप्रतीक्षित नव निर्मित सेमी.हाई स्पीड ट्रेन है। अब यह व्यावसायिक रूप से चलाई जा रही है यह ट्रेन गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों की राजधानियों को जोड़ते हुए गांधीनगर और मुंबई के बीच चल रही है। आपको बता दें कि पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 15 फरवरी,2019 को नई दिल्ली..वाराणसी मार्ग पर शुरू हुई थी।नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गांधीनगर और मुंबई के बीच चलेगी। यह गुजरात और महाराष्ट्र की राज्यों की राजधानियों को जोड़ेगी। रविवार को छोड़कर यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी।

पश्चिम रेलवे जोन के सीपीआरओ सुमित ठाकुर ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस कई बेहतर सुविधाएं प्रदान करती है जो यात्रियों को यात्रा के अनुभव और उन्नत अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं जैसे विमान प्रदान करेगी उन्होंने कहा कि ट्रेन में 160 किलोमीटर प्रति घंटे की परिचालन की गति है।

टिप्पणियाँ

Popular Post