सीएम धामी ने करी राष्ट्रपति से मुलाकात



 नई दिल्ली: उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने आज सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। सीएम धामी ने द्रौपदी मुर्मू को ऐतिहासिक जीत के साथ राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर सीएम धामी ने जानकारी साझा करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नारी अभ्युदय का स्वर्णिम प्रतीक हैं।

वहीं धामी ने कहा कि नए भारत का निर्माण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की पूर्णता नारी शक्ति के योगदान के बिना असंभव है। आपको मालूम हो कि मुख्यमंत्री इस समय दिल्ली दौरे पर हैं। बीते कल वह प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नीति आयोग की संचालन समिति की बैठक में भी शामिल हुए थे।सीएम धामी ने विकास योजनाओं का रोडमैप रखने के साथ ही उत्तराखंड के लिए अलग विकास मॉडल बनाने की पैरवी की।

उन्होंने हिमालयी राज्यों की इकोलॉजी, जनसंख्या धनत्व, फ्लोटिंग पॉपुलेशन और पर्यावरणीय संवेदनशीलता को देखते हुए विकास का मॉडल बनाने को कहा जो विज्ञान प्रौद्योगिकी पर आधारित हो। सीएम ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हिमालयी राज्यों के लिए एक विशेष गोष्ठी का आयोजन उत्तराखंड में करने भी प्रस्ताव रखा।

टिप्पणियाँ

Popular Post