मनाली में बादल फटा,पुल बहा



शिमला: इस वक्त मानसून जोरों पर है जिससे हालात बिगड़ रहे हैं वहीं आपदा ने भी आना रौदग रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि पहाड़ों पर इस समय बारिश के रूप में आफत बरस रही है। चारों तरफ से प्राकृतिक आपदा की खबरें आ रही हैं। वहीं उत्तराखंज, कश्मीर और हिमाचल जैसी जगहों पर बादल फट रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बादल फटने के कारण नदिया उफान मारने लगीं। 

प्राप्त समाचार के अनुसार इस बार बादल मनाली के पास फटा है जिसके कारण हिमाचल प्रदेश के सोलंग से मनाली को जोड़ने वाला एक लकड़ी का पुल सोमवार को शहर में बादल फटने के कारण आई अचानक बाढ़ में बह गया। बहरहाल बादल फटने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकारियों ने लोगों से उफनती नदी से दूर रहने को कहा है। बादल फटने से ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। इस बीच ब्यास नदी के किनारे स्थित कई घरों में पानी घुस गया।

टिप्पणियाँ

Popular Post