ओडिशा विधानसभा में नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर हंगामा



भुवनेश्वर: पैगंबर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की कथित विवादित टिप्पणी को लेकर विपक्षी दलों कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के हंगामे के चलते ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही शनिवार को कई बार स्थगित की गयी। कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा ने प्रश्नकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया और शर्मा के बयान पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का विचार जानना चाहा। उन्होंने कहा, ‘नुपुर शर्मा भाजपा की प्रवक्ता या एजेंट थीं, कल उच्चतम न्यायालय ने उन्हें फटकार लगायी एवं परोक्ष रूप से इस राजनीतिक दल की आलोचना भी की।


उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए एवं पार्टी अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती है। मिश्रा के बयान से भाजपा के सदस्य नाराज हो गये और अपनी सीट के निकट खड़े होकर कांग्रेस पर आरोप लगाने लगे। सदन में भाजपा के उपनेता बी0सी0 सेठी ने कहा कि हाल में राजस्थान में दर्जी की हत्या हुई है और वहां कांग्रेस सत्तारूढ़ हैं। उदयुपर की घटना का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘क्या उस राज्य के मुख्यमंत्री ने इस घटना के बाद इस्तीफा दिया’ नुपुर शर्मा ओडिशा विधानसभा की सदस्य नहीं हैं तो उनकी टिप्पणी पर बहस क्यों होनी चाहिए।

टिप्पणियाँ

Popular Post