महाराष्ट्र की कमान एकनाथ शिंदे को, लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ



मुंबई: महाराष्ट्र में चल रहे हाई वोल्टेज ड्रामें पर से परदा उठ गया है। अब महाराष्ट्र की कमान उद्धव सरकार में बागी हुये विधायक एकनाथ शिंदे के हाथें में सौंप दी गई है। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने आज गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। 

इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा.शिवसेना और 16 निर्दलियों ने राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इसके लिए राज्यपाल को विधायकों के समर्थन वाला पत्र दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पॉवर के पीछे नहीं है, हम मुख्यमंत्री बनने के लिए इनके साथ नहीं जा रहे हैं।  हम हिंदुत्व के मुद्दे की वजह से उनके साथ जा रहे हैं ऐसे में भाजपा ने निर्णय किया है कि एकनाथ शिंदे को हम समर्थन देंगे।

टिप्पणियाँ

Popular Post