आजमगढ़ से उपचुनाव लड़ सकती है डिम्पल यादव



सपा मुखिया अलिेश यादव के करहल विधान सभा से विधायक बनने के बाद रिक्त हुई इस सीट पर सपा मुखिया की पत्नि उम्मीदवार हो सकती हैं। आपको बता दें कि सपा ने लोकसभा की आजमगढ़ सीट के उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। जैसा कि मालूम है सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफा देने से खाली हुई इस सीट पर उनकी पत्नी व पूर्व सांसद डिंपल यादव चुनाव लड़ सकती हैं इसे लेकर चर्चा तेज है हालांकि पूर्व सांसद रमाकांत यादव का नाम भी सुर्खियों में हैं वे कल शाम विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद वे अखिलेश से मिलने भी पहुंचे थे। 

यादव और मुस्लिम बहुल आजमगढ़ लोकसभा सीट पर 1996,1999 और 2004 में सपा के टिकट से और 2009 में भाजपा के टिकट पर रमाकांत यादव सांसद चुने गए थे लेकिन अब वे इसी लोकसभा क्षेत्र में आने वाली फुलपुर पवई से सपा विधायक हैं। यहां 2014 में मुलायम सिंह यादव और 2019 में अखिलेश यादव सांसद बने थे।  विधान सभा चुनाव में करहल से विधायक बनने के बाद अखिलेश ने आजमगढ़ से इस्तीफा दे दिया है। 


टिप्पणियाँ

Popular Post