लखीमपुर कांड के गवाह दिलबाग सिंह पर हमला



लखीमपुर कांड के एक मात्र गवाह किसान नेता दिलबाग सिंह पर कल रात गोला कोतवाली क्षेत्र में उनके ऊपर हमलावरों ने पिस्टल से फायर किये। जानकारी के मुताबिक दिलबाग सिंह अलीगंज.मुडा रोड से अपने एसयूवी कार से घर वापस लौट रहे थे इसी दौरान दो लोगों ने उन पर गोली चला दी सबसे बड़ी बात है कि दिलबाग सिंह लखीमपुर खीरी कांड में गवाह भी हैं।


आपको बता दें कि भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष और लखीमपुर हिंसा के गवाह दिलबाग सिंह पर दो अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया पुलिस ने आज बुधवार को यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि हमला कल मंगलवार रात उस समय हुआ जब दिलबाग सिंह गोला कोतवाली क्षेत्र में अलीगंज.मुडा रोड से अपनी एसयूवी कार से घर वापस लौट रहे थे और इसी दौरान दो लोगों ने उन पर गोली चला दी फिलहाल सिंह को इस हमले में कोई चोट नहीं आई।

     

गौरतलब है कि दिलबाग सिंह तीन अक्टूबर, 2021 के तिकुनिया हिंसा के गवाहों में से एक हैं। तिकुनिया हिंसा में चार किसानों, एक पत्रकार समेत आठ लोगों की मृत्यु हुई थी। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा का बेटा आशीष मिश्रा इसी मामले में जेल में है। 

टिप्पणियाँ