मौसम हुआ साफ रूके यात्रियों को किया केदारनाथ रवाना



सोमवार को सुबह से दोपहर तक केदारनाथ धाम में बारिश हुई जिसके चलते खराब मौसम की वजह से तीर्थयात्रियों को पड़ाव पर ही प्रशासन द्वारा रोक दिया गया था। वहीं करीब तीन घंटे बाद जैसे ही मौसम साफ हुआ प्रशासन ने अलग-अलग पड़ावों पर रोके गए यात्रियों को केदारनाथ के लिए रवाना कर दिया गया।

वहीं उत्तरकाशी के रानाचट्टी में भूस्खलन के चलते  बाधित यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक  चारों धामों में अब तक साढ़े आठ लाख से अधिक यात्री पहुंच चुके हैं।

टिप्पणियाँ

Popular Post