अखिलेश की कानपुर से विजयरथ यात्रा शुर , कहा- अब भाजपा की सत्ता जाने वाली है

 


  आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव और उनकी पार्टी अपनी तैयारियों में जुट गई है। इसी के तहत आज अखिलेश यादव ने आज कानपुर से अपनी विजयरथ यात्रा की शुरुआत की है। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ओर से लगातार जनता से आशीर्वाद लेने के लिए ये विजयरथ चलेगा। भाजपा की सत्ता जाने वाली है। हम जनता के बीच में विजयरथ यात्रा के माध्यम से जा रहे हैं जिससे उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया हो।

 

उत्तर प्रदेश: कानपुर में आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने 'समाजवादी विजय यात्रा' निकाली।
 

 आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव और उनकी पार्टी अपनी तैयारियों में जुट गई है। इसी के तहत आज अखिलेश यादव ने आज कानपुर से अपनी विजयरथ यात्रा की शुरुआत की है। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ओर से लगातार जनता से आशीर्वाद लेने के लिए ये विजयरथ चलेगा। भाजपा की सत्ता जाने वाली है। हम जनता के बीच में विजयरथ यात्रा के माध्यम से जा रहे हैं जिससे उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया हो।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने गंगा मईया को धोखा दिया, जहां साफ होनी थी गंगा आज वैसी ही गंदी हैं। कानपुर बड़ा शहर है। यहां कारोबार, रोज़गार है। कानपुर के लोगों ने अपनी बर्बादी देखी है। भाजपा की केंद्र और उ.प्र. सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया, रोज़गार छीने हैं, मंहगाई बढ़ी है। उससे पहले अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि उप्र के हर निवासी और परिवार के सुख, चैन, कल्याण के लिए और नव उप्र के निर्माण और विकास के लिए… ‘समाजवादी रथ यात्रा’ को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं! हर एक उप्रवासी, सामाजिक कार्यकर्ता, सपा के समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और कार्यकर्ता से इसमें शामिल होने की अपील है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने गंगा मईया को धोखा दिया, जहां साफ होनी थी गंगा आज वैसी ही गंदी हैं। कानपुर बड़ा शहर है। यहां कारोबार, रोज़गार है। कानपुर के लोगों ने अपनी बर्बादी देखी है। भाजपा की केंद्र और उ.प्र. सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया, रोज़गार छीने हैं, मंहगाई बढ़ी है। उससे पहले अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि उप्र के हर निवासी और परिवार के सुख, चैन, कल्याण के लिए और नव उप्र के निर्माण और विकास के लिए… ‘समाजवादी रथ यात्रा’ को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं! हर एक उप्रवासी, सामाजिक कार्यकर्ता, सपा के समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और कार्यकर्ता से इसमें शामिल होने की अपील है।

टिप्पणियाँ

Popular Post