देहरादून: देर रात हुए प्रेमनगर गोलीकांड में घायल युवक की मौत, परिजनों का थाने के बाहर हंगामा

 


 शुक्रवार देर रात प्रेमनगर और राजपुर क्षेत्र में गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई।आपको बता दें कि  शुक्रवार देर रात देहरादून के प्रेमनगर में  हुए गोलीकांड में घायल युवक की शनिवार सुबह मौत हो गई। आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मृतक युवक के परिजनों ने प्रेमनगर थाने में जमकर हंगामा किया। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।दोनों मामलों में दो लोग घायल हो गए थे। गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों की पहचान हो चुकी है। पहली घटना प्रेमनगर पोस्ट ऑफिस के सामने हुई थी।एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि देर रात दो गुट आपस में पार्टी कर रहे थे। इसी बीच वहां पर बैठे एक व्यक्ति ने राहुल नाम के युवक पर गोली चला दी। फायरिंग में युवक को तीन गोली लगी।घटना के बाद युवक को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसने सुबह दम तोड़ दिया। एसओ प्रेमनगर कुलदीप पंत ने बताया कि गोली चलाने वाले की पहचान हो गई है। मामला आपसी रंजिश का है।दूसरी घटना राजपुर के दक्ष स्टोर डीआईटी के पास हुई। यहां भी मामूली विवाद में एक कार चालक ने एक व्यक्ति पर गोली चला दी। सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस  ने घ्ज्ञायल को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दोनों व्यक्तियों में विवाद होना पाया गया है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है। 



टिप्पणियाँ

Popular Post