आप का शक्ति प्रदर्शन: देवभूमि संकल्प यात्रा को सड़क पर उतरे केजरीवाल,कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

 


  देहरादून /  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से वह सीधा बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे और कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसके बाद केजरीवाल और कर्नल(सेवानिवृत्त) कर्नल अजय कोठियाल ने घंटाघर स्थित इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। केजरीवाल दून में घंटाघर से दिलाराम चौक तक देवभूमि संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उमड़े हैं। 

देवभूमि संकल्प यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुँचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। उत्तराखंड पहुँचने पर हुआ जोरदार स्वागत। कार्यकर्ताओं से सीधी बात करेंगे केजरीवाल।

 https://twitter.com/i/status/1427511610621399047

 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नदीक है। ऐसे में आम आदमी पार्टी भी राज्य की जनता का दिल जीतने की जुगत में लगी है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल यहां का दौरा कर आम जन को साधने में जुटे हुए हैं।केजरीवाल मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे बीजापुर गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुए। यहां वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद वे सर्वे चौक स्थित आइआरडीटी सभागार पहुंचे, जहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। 

 


यहां से दोपहर डेढ़ बजे घंटाघर पर इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।इसके बाद घंटाघर से दिलाराम चौक तक उनका रोड शो चल रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद है। सड़क पर जहां तक नजर दौड़ाई जा रही है, बस आप कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।इससे पहले केजरीवाल ने अपने देवभूमि दौरे को लेकर ट्विटर पर जानकारी दी थी। साथ ही लिखा था कि वे राज्य के लिए कई अहम घोषणाएं भी करेंगे।

 

टिप्पणियाँ

Popular Post